फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Anand Vihar-Rajgir special train arrived late by 17 hours

Chandauli News: 17 घंटे देरी से आई आनंद विहार-राजगीर स्पेशल ट्रेन

Thu, 21 Nov 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Anand Vihar-Rajgir special train arrived late by 17 hours
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे के कारण में ट्रेनों की चाल बिगड़ने लगी है। बुधवार को भी ट्रेनें घंटों देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचीं। आनंद विहार-राजगीर स्पेशल ट्रेन 17 घंटे की देरी से आई। बाकी ट्रेनों की भी यही हालत रही। इससे यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



ठंड में कोहरे के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी का शिकार हो रही है। ट्रेनों को समय से और सुरक्षित चलाने के लिए रेलवे ने कई उपाय किए हैं। दिसंबर से बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। नवंबर के पहले हफ्ते से ही ट्रेनें घंटों देर से चल रही हैं। बुधवार को दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े सात घंटे, हावड़ा मुंबई मेल नौ घंटे, सियालदह-अजमेर पौने दस घंटे, एसएमवीटी बंगलूरू सवा तीन घंटे, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार दो घंटे लेट रही। वहीं, गया-आनंद विहार सवा चार घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस आठ घंटे, अकालतख्त एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन

वहीं, डाउन की नई दिल्ली-राजेंद्र नगर क्लोन स्पेशल साढ़े 15 घंटे, नई दिल्ली पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नौ घंटे, आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल 10 घंटे, अजमेर सियालदह 14 घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल साढ़े पांच घंटे, दून एक्सप्रेस सवा दो घंटे, कुंभ एक्सप्रेस सवा पांच घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पंजाब मेल डेढ़ घंटे, नई दिल्ली-पटना स्पेशल फेयर वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे, नंदन कानन दो घंटे, गुवाहाटी-मुंबई तीन घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे विलंबित रही। इसी तरह उधना-मालदा टाउन एक्सप्रेस छह घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस सवा घंटे और जोधपुर एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed