फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   An underpass will be built near Bhaisaur village at a cost of 6 crores, construction has started

Chandauli News: भैसउर गांव के पास 6 करोड़ की लागत से बनेगा अंडरपास, निर्माण शुरू

Fri, 16 May 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
An underpass will be built near Bhaisaur village at a cost of 6 crores, construction has started
कंदवा। पटना-पीडीडीयू नगर रेलमार्ग पर भैसउर गांव के पास 6.34 करोड़ की लागत से अंडरपास का निर्माण बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। निर्माण स्थल पर जेसीबी से सफाई और खोदाई शुरू करने के साथ ही सीमांकन भी कराया गया।
विज्ञापन


भैसउर रेलवे क्राॅसिंग से करीब तीन दर्जन गांवों के लोग रेललाइन पार कर जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं। कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हो चुके हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे की तरफ से लोहे और पत्थर के पोल से बैरिकेडिंग कराकर रेललाइन पर आवागमन रोक दिया गया था। इससे लोगों को 500 मीटर दूरी तय करने के लिए 10 से 12 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। अंडरपास के निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार धरना-प्रदर्शन किए जाने के बाद वर्ष 2024 में सरकार की ओर से अंडरपास के निर्माण की योजना स्वीकृत की गई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने भूमि पूजन और शिलान्यास भी किया था, लेकिन करीब आठ माह बाद भी अंडरपास का निर्माण शुरू नहीं किया गया। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिलकर अंडरपास का निर्माण शुरू कराने की मांग की। इसके बाद बृहस्पतिवार को 6.34 करोड़ की लागत से 3.5 मीटर चौड़े अंडरपास के निर्माण के लिए सीमांकन के साथ ही सफाई और खोदाई का काम शुरू हो गया। अंडरपास का निर्माण होने के बाद भैसउर, मुड़कपुआ, भरहुलिया, चिल्हारी, बेटाडीह, कसवढ़, गोरखा, जमुड़ा, महरानी, बाकरपुर, पचखरी, दुबौलिया सहित तीन दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। रेलवे के पीडब्ल्यूआई केबी तिवारी का कहना है कि क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से अंडरपास बनाए जाने की मांग थी। अंडरपास बन जाने से लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed