{"_id":"67b62df2b35894fb9a00e6ab","slug":"an-elderly-traveler-died-during-the-trip-chandauli-news-c-189-1-svns1012-127438-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: यात्रा के दौरान बुजुर्ग यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: यात्रा के दौरान बुजुर्ग यात्री की मौत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए यात्रियों की भीड़ के कारण ट्रेनों में लोग बीमार हो जा रहे हैं। कुछ लोगों की मौत भी हो जा रही है। बुधवार की सुबह बिकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान वृद्ध यात्री की मौत हो गई। उधर, मंगलवार की रात एक युुवक बीमार हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजस्थान के झुंझनू जिले के मालसिसर थाने के वार्ड नंबर 20 के रहवासी ताराचंद जागिण (68) अपने दाेस्त महेंद्र, सुरेंद्र और गोपी राय के साथ बिकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस के बी-9 कोच की सीट संख्या 14 पर सवार होकर सियालदह के लिए चले थे। इस बीच रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। ट्रेन बुधवार की सुबह सवा सात बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक द्वितीय सीबी राय मौके पर पहुंचे। एसएस की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम महाकुंभ में स्नान कर लौटे बिहार के बक्सर जिला निवासी मिथिलेश दुबे के पुत्र आलोक रंजन (19) को दिमागी दौरा पड़ गया। इस पर आरपीएफ ने युवक को काबू में किया। इसके बाद चिकित्सक के पास ले गए। जांच के बाद युवक को इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। इसके अलावा बुधवार को दोपहर में ट्रेन पर चढ़ते समय गिर रहे दो यात्रियों की आरपीएफ ने जान बचाई। बिहार की तरफ जा रहे ट्रेन से एक यात्री गिरने लगा। इस बीच आरपीएफ के जवान ने दौड़कर यात्री की जान बचाई। इसके पहले प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफाॅर्म के बीच गिरने लगी। आरपीएफ की महिलाकर्मी ने यात्री की जान बचाई।