फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   amrit mahotsav

वीर जवानों की शहादत याद रखी जाएगी

Sat, 14 Aug 2021 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
amrit mahotsav
धीना के भैंसाकला प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद फेंकू राय के भतीजे भोला राय को स? - फोटो : CHANDAULI
चकिया। आजादी के अमृत महोत्सव पर शुक्रवार को भी विविधि आयोजन किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए मर मिटने वाले वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान शहीदों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

स्थानीय सोनहुल गांव में स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर परिसर में शुक्रवार को अमृत महोत्सव अभियान के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। रन को शहीद धर्मदेव की पत्नी मीना देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपमहानिदेशक सीआरपीएफ राकेश कुमार ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों एवं देश की रक्षा करने वाले वीर जवानो की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने जवानों से कहा कि 13 अगस्त से दो सितंबर तक मनाए जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव में वह बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। इस अवसर पर उप कमांडेंट धर्मेन्द्र सिंह यादव, राजीव कुमार, जय सिंह राजपुरोहित ने विचार व्यक्त किए। संचालन कमांडेंट रामलखन ने किया। धीना : बरहनी विकास खंड के तहत भैंसा कला प्राथमिक विद्यलय परिसर में शुक्रवार को आयोजित अमृत महोत्सव में देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया गया। इस दौरान शहीद फेंकू राय के भतीजे भोला राय को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भोला राय ने शहीद फेंकू राय के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वालों की बदौलत ही आज हम आजाद देश में है। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने किया। इस दौरान एडीओ पंचायत मनोज श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी सुनील सिंह, अनंत शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, तिलक धारी शुक्ला, अंकित शुक्ला, गोपाल शुक्ला, सुशील उपाध्याय रहे। संचालन शशिनाथ शुक्ल ने किया। कंदवा : थाना क्षेत्र के अदसड़ गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि किसी राष्ट्र का गौरव तभी जाग्रत रहता है जब वो अपने स्वाभिमान और बलिदान की परम्पराओं को अगली पीढ़ी को भी सिखाता है। इस दौरान विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ जयकुमार सिंह चन्द्रशेखर आजाद, अनिल कुमार, अर्चना पांडेय, सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed