फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ambedkar fought in the interests of Dalits

दलितों के हित में लड़े बाबा साहब

Wed, 15 Apr 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 15 Apr 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar fought in the interests of Dalits
नगर सहित पूरे जनपद में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती विभिन्न संगठनों ने अलग
विज्ञापन
अलग स्थानों पर मनाई। गोष्ठियों व पदयात्रा के जरिये बाबा साहब के योगदान की चर्चा की गई और उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर दुलहीपुर के करवत गांव में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब दलितों के हित में हमेशा लड़ते रहे। 


इस अवसर पर पासवान ने कहा कि अंबेडकर का जीवन किसी भी जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है। कहा कि बाबा साहब के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा हूं।

इस अवसर पर अविनाश पासवान, उमाशंकर सिंह, कांती देवी, रामस्वरूप पासवान, जगदीश पासवान और जुगेश्वर पासवान उपस्थित रहे। इस क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा मंगलवार की पूर्वाह्न ग्यारह बजे पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा काली महाल चौराहे से निकलकर चतुभुर्जपुर, सहजौर रोड होते हुए ओड़वार गांव पहुंचकर गोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब समाज से अस्पृश्यता, छूआछूत, जाति एवं धर्म जैसी कुरीतियों से जूझते रहे।


गोष्ठी में दयाशंकर सिंह गांधी, सरदार सतपाल सिंह, दशरथ चौहान, बृजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामजी गुप्ता, संचालन संतोष तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन नंदगोपाल सिंह ने किया। वहीं भारतीय रेल दलित मजदूर एसोसिएशन के तत्वावधान में जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर बीबी सिंह, वीके पाठक, एएन भारती, बृजमोहन आदि उपस्थित रहे।  नियामताबाद संवाददाता के अनुसार- क्षेत्र के सिंघीताली स्थित एकल विद्यालय में जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कैलाश कुमार, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

वहीं नियामताबाद विकास खंड कार्यालय के सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कार्यालय पर  सफाई कर्मियों ने जयंती मनाई।
डा. भीमराव अंबेडकर सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में न्यू सेंट्रल कालोनी स्थित अंबेडकर पार्क में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ तेज बहादुर मणि एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


 कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि भारत सरकार द्वारा इस पार्क को आधुनिक, सुंदरीकरण एवं वृक्षारोपण कराने का निर्णय लिया गया। ताराजीवनपुर चौराहे पर दुर्गा मंदिर प्रांगण में लार्डं बुद्धा अंबेडकर समिति ताराजीवनपुर के तत्वावधान में जयंती मनाई गई। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धानापुर प्रभुनारायण यादव रहे। इस अवसर पर रामजनम बागी एड., लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव संतोष यादव आदि मौजूद रहे।


 मुगलसराय में भाजपा द्वारा नगर के काली महाल चौराहे पर जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में गोष्ठी हुई। इस अवसर पर दीनानाथ जायसवाल, राजीव सेठ, गोपाल सिंह, मिथिलेश, मनोज तिवारी, सत्येंद्र शर्मा आदि रहे। अस्मिता नाट्य संस्थान मुगलसराय के कलाकारों द्वारा मलिन बस्ती हनुमानपुर में नशा पर आधारित नाटक मुंशी प्रेमचंद्र द्वारा लिखित नाटक मैकू का मंचन किया गया।

इनसेट
कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
सैयदराजा। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा पदयात्रा निकाली गयी। इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा तेन्दुहान, दुधारी, मुख्य बाजार होते हुए नगर के जीटी रोड स्थित शहीद स्मारक परिसर में पहुंचकर गोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना एवं संचालन ब्लाक अध्यक्ष मुनीर खां ने किया।  बबुरी स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक श्रीसूर्यमुनि तिवारी द्वारा अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।


फोटो संख्या 051+052

संविधान के वास्तुकार थे अंबेडकर
नगर व ग्रामीण अंचलों में मनाई गई जयंती
चंदौली। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी एनके सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब विधिवेत्ता, समाज सुधारक और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे। उनका संपूर्ण जीवन संघर्षमय और संदेशप्रेरक रहा है। चंदौली मीडिया सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कैंप कार्यालय पर अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज भी डा. अंबेडकर के विचार उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके जीवनकाल में थे। इस अवसर पर कमलेश सिंह, बाबर अली आदि उपस्थित रहे। उधर मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में जयंती मनाई गई। उपस्थित जनों ने डा. अंबेडकर को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सत्यनारायण राजभर, रिक्खी राम गौतम, अशोक यादव, चाखन यादव, विद्यावती यादव, गोपाल राजभर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता गुलाब चंद्र गोंड व संचालन रामदुलार कन्नौजिया ने किया। भारतीय रक्षा दल ने भी बाबा साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की।
इनसेट
अंबेडकर नगर से निकली झांकी
चंदौली। डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर के बाशिंदों ने धूमधाम से मनाई। इस दौरान वार्ड से भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिला और पुरुष शामिल हुए। यह झांकी पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुन: वार्ड में आकर समाप्त हो गई। इस दौरान घोड़े, बग्घी और विभिन्न वाहनों पर सवार लोग बाबा साहब के जीवन से जुड़ी कृतियों को प्रदर्शित कर रहे थे। वहीं युवा डीजे की धुन पर थिरकते भी नजर आए। इस अवसर पर बिरजू प्रसाद, शशिकांत, रामलाल, सुर्दशन सिंह, राजेश, छागुर आदि उपस्थित रहे।

फोटो संख्या 053+054
लोकतंत्र के लिए किया काम
चंदौली। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को सदर ब्लाक में अंबेडकर जयंती मनाई गई।  इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे राजभाषा अधिकारी  दिनेश चन्द्रा ने कहा कि बाबा साहब ने समता,  समरसता व भाईचारे के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। उन्होंने लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए अहम भूमिका निभाई थी।  वह एक दीपक के समान थे। 500 वर्ष पूर्व दलितों की स्थिति बेहद बदतर थी। उनकी सोच को हम सभी को आज जीवंत रखने की जरूरत है। इसके पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कलाकारों ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गौरीशंकर प्रसाद, रमेश चन्द्र, संतोष कुमार, मुसाफिर, राजेन्द्र गौतम, उदय प्रताप, एमलाल गौतम, रवि कुमार, मनोज कुमार, रामपति आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जगदीश राम व संचालन महेन्द्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed