फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Alok becomes SDM of PDDU Nagar, Divya Ojha posted in Chakia

Chandauli News: पीडीडीयू नगर के एसडीएम बने आलोक, चकिया में दिव्या ओझा की तैनाती

Mon, 22 Jul 2024 04:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Alok becomes SDM of PDDU Nagar, Divya Ojha posted in Chakia
चंदौली। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने शनिवार की रात जिले के चार एसडीएम, चार तहसीलदार और पांच नायब तहसीलदार के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। लगातार मिल रहीं शिकायतों के मद्देनजर पीडीडीयू नगर तहसील के एसडीएम विराग पांडेय को हटाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है। नौगढ़ एसडीएम आलोक कुमार पीडीडीयू नगर का एसडीएम बनाया गया है। पीडीडीयू नगर एसडीएम न्यायिक दिव्या ओझा को एसडीएम चकिया और चकिया के कुंदन राज कपूर को नौगढ़ का नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं, पीडीडीयू नगर के तहसीलदार सतीश कुमार को नौगढ़ का तहसीलदार बनाया गया है। अजित कुमार सिंह तहसीलदार चंदौली को सकलडीहा, राहुल सिंह तहसीलदार सकलडीहा को पीडीडीयू नगर, संजय कुमार सिंह तहसीलदार नौगढ़ को चंदौली का तहसीलदार बनाया गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार प्रभु नाथ यादव को चकिया से नौगढ़ भेजा गया है। दिनेश शुक्ला नायब तहसीलदार चंदौली से सकलडीहा,अमित कुमार सिंह नायब तहसीलदार सकलडीहा से पीडीडीयू नगर, पीडीडीयू नगर के नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी को चंदौली सदर भेजा गया है। इसके अलावा नवागुंतक आशुतोष राय को चकिया नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed