{"_id":"6939c891c4567c1beb066ea9","slug":"allegations-of-not-getting-the-minor-excavated-as-per-the-standards-chandauli-news-c-189-1-svns1011-140435-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मानक के अनुसार माइनर की खोदाई न कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मानक के अनुसार माइनर की खोदाई न कराने का आरोप
विज्ञापन
ताराजीवनपुर के वाजिदपुर माइनर की नहीं हुई सफाई। स्रोत:-जागरूक पाठक
जनपद में प्रत्येक वर्ष नवंबर व दिसंबर में माइनरों की साफ-सफाई और खोदाई कराई जाती है। इसके तहत एक बार फिर कार्य शुरू किया गया है लेकिन किसानों ने मानक के अनुरूप माइनरों की खोदाई नहीं कराने का आरोप लगाया है।
किसानों का कहना है कि कार्यदायी संस्था के माध्यम से नारायनपुर मेन नहर से होकर डेवढिल तक जाने वाली बाजितपुर माइनर की साफ-सफाई कराई तो जा रही है लेकिन इसमें सिर्फ कोरमपूर्ति ही की जा रही है।
बाजितपुर माइनर की खोदाई होती देख जब किसान वहां पहुंचे तो ठेकेदार मजदूरों के साथ भाग खड़ा हुआ। किसान केदार यादव, अशोक यादव, संतोष यादव, राम लक्ष्मण, नंदू प्रजापति, राम यादव, बुल्लू आदि ने चेताया है कि मानक के रूप खोदाई नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
चंद्रप्रभा प्रखंड के एसडीओ अनुराग सिंह ने बताया कि माइनर की सफाई और खोदाई का काम चल रहा है। यदि मानक के अनुरूप खोदाई नहीं कराई जा रही है तो जांच कर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।