{"_id":"6a9729f2b756acc55e05c0dd","slug":"allegation-of-changing-the-subject-of-the-application-for-samadhan-diwas-chandauli-news-c-189-1-svns1013-153932-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: समाधान दिवस के आवेदन का विषय बदलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: समाधान दिवस के आवेदन का विषय बदलने का आरोप
विज्ञापन
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में शिकायत का विषय बदलने का मामला सामने आया है। पटनवा गांव निवासी सचिदानंद झा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने सेगर गांव में तालाब के सुंदरीकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन शिकायत का विषय बदल दिया गया है। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच का निर्देश दिया है।
सचिदानंद ने बताया कि उन्होंने 18 अप्रैल को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर सेगर गांव में तालाब के सुंदरीकरण की मांग की थी। आरोप है कि आवेदन में इंदिरा आवास की मांग दर्शा दी गई। इसी तरह 17 अगस्त को दिए गए प्रार्थना पत्र में भी उन्होंने तालाब के सुंदरीकरण की मांग की थी।
आरोप है कि इस कंप्यूटर पर दर्ज करते समय शिकायत का विषय बदलकर लोहिया आवास की मांग कर दी गई। सचिदानंद ने आरोप लगाया कि दोनों आवेदन पत्रों का विषय जानबूझकर बदला गया है। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।