फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Allegation of arbitrariness on Tehsil administration

तहसील प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगा वकीलों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Allegation of arbitrariness on Tehsil administration
सकलडीहा। तहसील प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील के अधिकारियों के स्थानांतरण तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इस मौके पर एसडीएम, नायब तहसीलदार और तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जीरो टारलेंस नीति की बात करती है। वहीं तहसील के अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। वादकारी हित को लेकर अधिवक्ता पिछले 15 दिनों से कार्य बहिष्कार कर विरोध जता रहे हैं। सोमवार को अधिकारी और अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक होनी थी पर अधिवक्ताओं के पहुंचते ही एसडीएम सहित अन्य अधिकारी कार्य का बहाना बनाकर चल दिए। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार कार्यालय और नायब तहसीलदार कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी की। बार अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महामंत्री अजय रंजन व पूर्व महामंत्री नितिन तिवारी ने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दे पर अधिकारियों का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। वादकारी हित से अधिवक्ता कभी समझौता नही करेंगे। अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के स्थानांतरण किए जाने तक विरोध प्रदर्शन करने और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्रकांत मिश्रा, उमाशंकर, सुभाष सिंह, विजय प्रताप सिंह, रामकीर्तन सिंह, क्षमाशंकर पाठक, शिवकुमार सिंह, शिवगोबिंद सिंह, संजय श्रीवास्तव, आनंद सिंह, अखिलेश तिवारी, बृजेश पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed