फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   All the offices of the district headquarters remained open even on holidays

Chandauli News: छुट्टी के दिन भी खुले रहे जिला मुख्यालय के सभी कार्यालय

Mon, 31 Mar 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
All the offices of the district headquarters remained open even on holidays
चंदौली। वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने के अंतिम चरण में मार्च क्लोजिंग के कारण रविवार को छुट्टी के दिन भी जिला मुख्यालय पर स्थित सभी कार्यालय खुले रहे। बजट का लेखा-जोखा दुरुस्त रखने के लिए रविवार और सोमवार को भी कार्यालय खुला रखने और काम निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के मद्देनजर सभी विभागों में कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में मार्च क्लोजिंग में जुटे रहे।
विज्ञापन

रविवार को सभी कार्यालय में साप्ताहिक छुट्टी रहती है। सोमवार को भी ईद की छुट्टी है। मार्च क्लोजिंग को देखते हुए शासनस्तर से रविवार और सोमवार को भी सभी कार्यालयों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, जिन विभागों को स्वीकृत धनराशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, उसे प्राप्त करने का प्रयास करने और मार्च क्लोजिंग से पहले स्वीकृत धनराशि जारी कराकर विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है। शासन के निर्देश पर सीडीओ ने सभी विभागों को कार्यालय खोलने का निर्देश जारी किया है, ताकि जनपद में विकास कार्यों को गति देने के लिए धनराशि जारी हो सके। सीडीओ आर जगत साईं का कहना है कि मार्च का अंतिम दिन होने के कारण सभी विभागों को कार्यालय खोलने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित होकर शासन से मिलने वाली धनराशि को जारी करा सकें। इसी क्रम में रविवार व सोमवार को छुट्टी होने के बावजूद कार्यालय खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed