फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   All sins are destroyed by touching the cow in the morning.

प्रात: काल गौ स्पर्श से खत्म हो जाते हैं सभी पाप

Thu, 02 Sep 2021 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
All sins are destroyed by touching the cow in the morning.
कंदवा। गाय को हिंदू संस्कृति में सबसे पवित्र माना जाता है और इन्हे माता का दर्जा दिया गया है। ग्रामीण इलाकों में आज भी पहली रोटी गाय की बनाई जाती है। गाय को प्राचीन काल से ही अधिक महत्व दिया जाता है। इसे देवी- देवताओं का स्वरुप माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक प्रात: स्नान करके गौ स्पर्श करने से सभी पाप खत्म हो जाते हैं। वेदों में भी गाय को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। वेदों के मुताबिक गाय में देवताओं का निवास होता है। उक्त बातें चिरईगांव में चल रहे चातुर्मास के दौरान बृहस्पतिवार को सुन्दर राज जी महाराज ने कहीं। महाराज जी ने कहा कि गौ सेवा के लिए नारायण ने भी अवतार लिया। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने नंद बाबा की नौ लाख गायों को चराया व उनकी सेवा की। जबकि आज उसी भारत में गौ माता पर अत्याचार हो रहा है। अगर भगवान गोमाता की सेवा कर सकते है तो हम इंसान इस माता की रक्षा क्यों नही कर सकते। उन्होंने कहा कि गौ माता में 33 प्रकार के देवी देवता निवास करते हैं। इनकी सेवा से हमारे पाप नष्ट होते हैं। कथा श्रवण करने वालों में सोनाली पांडेय, वैशाली सिंह, पिंकी, खुशबू, अंगद यादव, शिवाजी सिंह, हरवंश सिंह, विनोद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed