फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Alert about new farmer bill by installing chaupal

चौपाल लगाकर नए किसान बिल के प्रति किया सचेत

Tue, 22 Dec 2020 07:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Alert about new farmer bill by installing chaupal
पीडीडीयू नगर। केंद्र सरकार की ओर से जारी नए कृषि बिलों का समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ता गांवों में घूम-घूमकर किसानों को सचेत कर रहे हैं। साथ ही किसान चौपाल का आयोजन कर रहे हैं। मंगलवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता बाबूलाल यादव ने भी मुगलसराय विधानसभा के कई गांवों का भ्रमण कर किसानों को जागरूक किया। वहीं पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने अरंगी गांव में किसान चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनीं। पूर्व प्रमुख ने गोधना, पुरैनी आदि गांवों में किसानों को सरकार द्वारा संसद में पारित कृषि कानूनों के प्रति सचेत किया। कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यवसाई, छात्र सभी परेशान हैं। महंगाई चरम पर है। सरकार केवल पूंजीपतियों के हाथों कल कारखानों को बेचने में जुटी है। इस मौके पर जलालुद्दीन, प्रेमनाथ तिवारी, राजू पांडेय, कमलेश यादव, छोटेलाल चौहान, गुड्डू पाठक, गुन्नर शर्मा, ओमकार उपाध्याय, त्रिलोकी चौहान आदि मौजूद रहे। कंदवा में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिया। वहीं अरंगी में आयोजित किसान चौपाल में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कृषि बिल किसानों के लिए काले कानून के समान है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ने की बजाय और कम हो जाएगी। केंद्र सरकार तत्काल इस कानून को वापस करे नहीं तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। इसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मौके पर लल्लन बिंद, धनंजय सिंह, भोला यादव, परमहंस यादव, राणा पांडेय, नंदू आदि मौजूद रहे। सकलडीहा में सपा विधायक सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव ने विभिन्न गांवों में किसान पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। सपा विधायक ने गोहदा से पदयात्रा निकाली जो धरहरा, सलेमपुर, दअओनदासपुर होते हुए रानेपुर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार एक बार देश को फिर से गुलाम बनाने की साजिश रच रही है। इस मंसूबे को सपा कभी सफल नहीं होने देगी। किसान बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 22 किसान शहीद हो गए लेकिन गूंगी बहरी सरकार के आंखों पर लगी पट्टी नहीं खुली है। पूंजीपतियों के हाथों पूरी तरह बिकी सरकार किसान विरोधी नियम व कानून बना रही है। इस मौके पर डा. प्रमोद पांडेय, रविंद्र प्रताप सिंह, केदार यादव, मुन्ना चौहान, मुन्नीलाल यादव, ीिसंटू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed