फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Akhilesh Yadav will stay in Manrajpur for four and a half hours today

मनराजपुर में आज पौने चार घंटे रहेंगे अखिलेश यादव

Sun, 08 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav will stay in Manrajpur for four and a half hours today
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को चंदौली के मनराजपुर गांव में आएंगे। अखिलेश यादव लखनऊ से निजी विमान से वाराणसी फिर कार द्वारा दोपहर 12 बजे मनराजपुर पहुंचेंगे। यहां वे पुलिस दबिश के दौरान मृत युवती के परिजनों से मुलाकात करेंगे। सपा अध्यक्ष पौने चार घंटे रहने के बाद कार से वाराणसी फिर विमान से लखनऊ रवाना होगे।
विज्ञापन

चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में एक मई की दोपहर पुलिस दबिश के दौरान जिला बदर के आरोपी कन्हैया यादव की पुत्री निशा यादव उर्फ गुड़िया की मौत हो गई थी। इसकी मजिस्ट्रेटी जांच कराई जा रही है। वहीं घटना के बाद राजनीतिक हलचलें भी तेज हैं। कई पार्टियों के नेता पहले भी निशा के परिजनों से आकर मिल चुके हैं। वहीं सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मनराजपुर आने वाले हैं। पार्टी की ओर से जारी प्रोटोकाल के अनुसार अखिलेश यादव प्राइवेट विमान से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए सुबह 10 बजे रवाना होंगे। 10:40 बजे वे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट से 11 बजे कार द्वारा चंदौली के मनराजपुर के लिए रवाना होंगे। 12 बजे मनराजपुर पहुंचेंगे और निशा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 3:45 बजे वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed