फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Airport-like facilities will be available at PDDU Junction

पीडीडीयू जंक्शन पर मिलेगी एअरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Wed, 28 Jul 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Airport-like facilities will be available at PDDU Junction
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर एअरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय को वर्ल्ड क्लास स्टेशन का रूप देने की तैयारी की जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे के पीडीडीयू जंक्शन के साथ सीतामढी, बरौनी, दरभंगा और धनबाद सहित पांच रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास रूप देने की तैयारी तेज है। इसके पूर्व गया सहित पांच और रेलवे स्टेशन को विकसित करने की मंजूरी मिल चुकी है। इस तरह दस रेलवे स्टेशनों को यात्री सुविधाओं के मद्देनजर वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, धनबाद, सीतामढ़ी, बरौनी और दरभंगा का विकास का विकास कर इसे विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त करने की की तैयारी की जा रही है। इसके पूर्व गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय एवं सिंगरौली स्टेशनों को विश्व स्तर के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की जा चुकी है । पांच और स्टेशनों के चयन के बाद पूर्व मध्य रेल में अब कुल 10 स्टेशनों का पुनर्विकास कर उसे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को संरक्षा, बेहतर एवं सुखद यात्रा अनुभव तथा विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करना है। इन स्टेशनों को विश्वस्तरीय एवं अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित करते हुए स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा। यहां वेंटिलेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। रेलवे के जमीन पर मॉल और मल्टी पर्पज बिल्डिंग बनाए जाएंगे । स्टेशन का विकास सौर ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता उपकरण और ‘हरित इमारत’ मानकों के अनुसार किया जाएगा। रेल यात्रियों के स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान के लिए प्रवेश और निकास द्वार ऐसे होंगे, जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़े। स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट एवं प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाए जाएंगे, ताकि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में यात्रियों को सुविधा हो। स्टेशन पर खान-पान, वॉशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट आदि की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed