फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ahilyabai Holkar Was a Symbol of Harmony and Service: Arun Dwivedi

समरसता और सेवा की प्रतीक थीं अहिल्याबाई होल्कर : अरुण द्विवेदी

Mon, 01 Jun 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar Was a Symbol of Harmony and Service: Arun Dwivedi
चंदौली में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : रामपुर कोड़री में कुत्ते के हमले में घायल सुनीता।
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को चन्द्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन स्थित कार्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की। वक्ताओं ने उनके जीवन, सामाजिक योगदान और महिला सशक्तिकरण में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने देशभर में अनेक मंदिरों और तीर्थस्थलों का जीर्णोद्धार कराया। काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों ने देश के सांस्कृतिक और धार्मिक उत्थान को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने विधवा महिलाओं को संपत्ति में अधिकार दिलाने और जरूरतमंदों की सहायता करने का कार्य किया। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने उन्हें मालवा क्षेत्र की विनम्र एवं उदार शासिका, महान शिवभक्त और समाज सुधारक बताया। कार्यक्रम के दौरान काशी के मणिकर्णिका घाट पर स्थापित अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़े जाने का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के दौरान हेरिटेज स्थल पर हुई तोड़फोड़ में उनकी प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा था। इस घटना को लेकर लोगों में व्यापक नाराजगी रही।
इस अवसर पर राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, गंगा प्रसाद, गुलाब राम, दीनदयाल विश्वकर्मा, रामौतार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article