फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ahilya Bai's life is an example of religion and women power: Dr. Mahendra Nath Pandey

अहिल्याबाई का जीवन धर्म और नारी शक्ति की मिसाल : डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

Sun, 01 Jun 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ahilya Bai's life is an example of religion and women power: Dr. Mahendra Nath Pandey
पीडीडीयू। नगर पालिका इंटर काॅलेज में शनिवार को अहिल्या बाई होल्कर की जयंती के अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर का जीवन भारतीय संस्कृति, धर्म और नारी शक्ति की मिसाल है। उन्होंने ढाई सौ से ज्यादा मंदिरों का पुनर्निर्माण कराकर भारतीय सनातन धर्म की रक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई साल तक शासन करने के बावजूद ऐसे महान महापुरुषों के इतिहास को दबाने का कार्य किया, जबकि भाजपा ऐसे महापुरुषों के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए श्री काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, केदारनाथ धाम का जीर्णोद्धार कर रहे हैं। सम्मान में इन मंदिरों में अहिल्या बाई की मूर्ति स्थापित की गई है। मुख्य वक्ता शारदा खरवार ने अहिल्या बाई होल्कर के जीवन और धार्मिक पुनर्जागरण में उनके योगदान के बारे में बताया। गोष्ठी की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, शिवशंकर पटेल, अनिल सिंह, किरन शर्मा, रविंद्र गोड़, ज्योति जायसवाल, कुंदन सिंह, प्रियंका तिवारी, जय किशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed