फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Agricultural cost will increase due to increase in price of petroleum

डीजल-पेट्रोल के मूल्य में हो रही वृद्धि से लोगों में नाराजगी

Sun, 14 Jun 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Agricultural cost will increase due to increase in price of petroleum
कंदवा। पिछले पांच दिनों से डीजल व पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे ने हर वर्ग को हिला कर रख दिया है। डीजल-पेट्रोल के दाम में प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस बढ़ोतरी का चौतरफा असर पड़ेगा। महंगाई बढ़ेगी। कृषि की लागत बढ़ेगी
विज्ञापन

लोगों का मानना है कि सरकार पेट्रो उत्पादों के मूल्य वृद्धि कर महंगाई की आग में घी डालने का काम कर रही है। डीजल का दाम बढ़ने से जहां माल ढुलाई और किराए में बढ़ोतरी की संभावना है वहीं खेती-किसानी में आने वाली लागत भी बढ़ेगी। और किसानों को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन

भाकियू भानू गुट के तहसील अध्यक्ष सुमंत सिंह उर्फ अन्ना का कहना है कि खेती-किसानी मशीनों पर आधारित है जिसमें डीजल खर्च होता है। डीजल महंगा होने से उनकी खेती की लागत बढ़ जाएगी। पोखरा धनाइतपुर गांव निवासी बृजेश यादव का कहना है कि जनता के हित में डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को वापस लिया जाना चाहिए। पई गांव निवासी देवेंद्र राय का कहना है कि इस मूल्य वृद्धि व महंगाई की मार का असर हर वर्ग के लोगों पर पड़ेगा। इससे माल ढुलाई का भाड़ा बढ़ेगा और सभी वस्तुओं की कीमत में इजाफा होगा। नूरी गांव निवासी समाजसेवी डा. मनोज सिंह चंदेल का कहना है कि आए दिन डीजल-पेट्रोल के मूल्य में हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सरकार को तत्काल बढ़े मूल्य वापस लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed