फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation to repair wires

तारों की मरम्मत के  लिए प्रदर्शन  

Tue, 10 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 10 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
agitation to repair wires
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
जर्जर तारों की मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार को फुल्ली गांव में दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ मनमानी करने का आरोप लगाया। चेताया कि शीघ्र ही जर्जर तारों की मरम्मत नहीं हुई तो तहसील पर आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रविवार को जर्जर तार के टूटकर गिर जानेे से एक भैंस की मौत हो गयी। वहीं कई लोग बाल- बाल बच गए थे। घटना के बाद  ग्राम प्रधान श्रीराम कुशवाहा ने विभागीय अधिकारी और कर्मचारी को जानकारी दी, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण  मौके पर आना  तो दूर लटकते हुए तारों को ठीक तक नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजा और मरम्मत कराने की मांग की। इस बाबत एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि अगर जानकारी के बाद भी कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी। प्रदर्शन में श्रीराम कुशवाहा, ब्रम्हापाल, दुर्गावती देवी, सुशीला, शकुन्तला, हीरावती, सरोज, देवनाथ, रविन्द्र पाल, भीम राय, श्यामलाल, रामअवतार, राधेश्याम, देवनाथ, महादेव, रविन्द्र प्रताप, रामकृत मौर्य, नयन कुशवाहा, अजय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed