फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation on Minor Head

माइनर के हेड पर किया प्रदर्शन

Thu, 08 Oct 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 08 Oct 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
agitation on Minor Head
भूपौली पंप नहर का फाटक खोले जाने से नाराज क्षेत्र के नोनारी गांव के
विज्ञापन
किसानों ने बुधवार को अवाजापुर माइनर के हेड पर खड़े होकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।



 सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा चार दिनों तक माइनर को पूरी क्षमता के साथ चलाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया।


बुधवार की सुबह किसानों ने श्रमदान कर माइनर की साफ-सफाई कराई थी, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा भूपौली पंप नहर का फाटक खोल दिए जाने से ग्रामीण नाराज हो गए और आवाजापुर माइनर के हेड पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।

 विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों का कहना रहा कि पंप कैनाल की नहर का तटबंध पक्का होने के बावजूद इससे संबद्ध माइनरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।

माइनर में जब पानी छोड़ने की मांग की गई तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि माइनर साफ रहेगी, तो पानी छोड़ा जाएगा।

इसके बाद किसानों ने माइनर की सफाई की लेकिन माइनर में पानी छोड़ने की जगह भूपौली पंप नहर का फाटक खोल दिया गया। इससे पानी एवती माइनर में जाने लगा।


इससे किसान नाराज हो गए। प्रदर्शन की सूचना के बाद एसडीओ रामसजीवन पटेल, अधिशासी अभियंता परशुराम सिंह, जिलेदार जयप्रकाश सिंह, सींचपाल राधेश्याम यादव ने माइनर को चार दिनों तक पूरी क्षमता के साथ चलाने का आश्वासन दिया।

इसके बाद किसान शांत हुए। विरोध प्रदर्शन में राजेंद्र यादव, दया मौर्य, रामभजन, सुरेश कुशवाहा, हिरन यादव, अमरदेव यादव, मुन्ना कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed