फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation on Bank

बैंक पर किया प्रदर्शन

Fri, 09 Dec 2016 01:02 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 09 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
agitation on Bank
प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
कस्बा स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा में गुरुवार को दोपहर बाद बैंक कर्मी द्वारा गेट पर ताला बंद कर दिए जाने से लाइन में खड़े उपभोक्ता नाराज हो गए और कर्मचारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा के गुरुवार को खुलने से पहले उपभोक्ताओं   की लंबी कतार बैंक के बाहर लग गयी। ठंड के बावजूद  लोगों का बैंक की ओर आने का सिलसिला जारी रहा। बैंक कर्मियों द्वारा दोपहर   तक उपभोक्ताओं को उनके खाते से रुपये दिये गए लेकिन कैश न होने   के चलते बैंककर्मी ने समय से पूर्व ही बैंक गेट पर ताला लगा दिया गया और   लोगों से अगले दिन आने के लिए कह दिया। उपभोक्ता ताला खोले जाने की   बात पर अड़ गये। बैंक कर्मी ने जब ताला नहीं खोला तो उपभोक्ता नाराज हो गए और बैंक के बाहर   प्रदर्शन कर शाखा प्रबंधक के विरोध में  नारेबाजी करने लगे। कस्बा के कपड़ा   व्यवसायी वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि शाखा प्रबंधक और कर्मचारी तानाशाही ढंग   से काम कर रहे हैं। बड़गांवा के  मिक्कू प्रधान व लेहरा के अनिल   पांडेय ने कहा कि  हम लोग बैंक का एक हफ्ते से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन   बैंक से पैसा नहीं मिल रहा है। इस संबंध में शाखा प्रभारी का कहना रहा कि बैंक में कैश नहीं होने की वजह से ताला बंद कर दिया गया था ताकि बैंक के कागजी कार्य शांति से निपटाया जा सके। उपभोक्ताओं को परेशान करने की मंशा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed