फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation for Stamp office

स्टांप कार्यालय के लिए प्रदर्शन

Thu, 09 Feb 2017 01:27 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 09 Feb 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
पिछले कई माह से तहसील के समीप संचालित स्टांप कार्यालय भवन के अभाव में  बंद है। इसे लेकर अधिवक्ता सहित अन्य लोगों में नाराजगी हैं। बुधवार  को अधिवक्ताओं ने स्टांम्प कार्यालय शीघ्र खोलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अंत में एसडीएम को मांग पत्र सौपकर कार्यालय खोलवाने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं  ने आरोप लगाया कि तहसील का संचालन हुए 15 साल से अधिक हो गये। इसके बाद भी  सीओ कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय, स्टांप कार्यालय सहित कई विभाग के  कार्यालय का निर्माण नही हो सका। वहीं मुगलसराय का तहसील नगर से दस किलोमीटर  दूर पर है। इसके कारण लोगों को इधर उधर परेशान होना पड़ता है। पिछले दिनों  डायट परिसर में संचालित स्टांप कार्यालय भी बंद हो गया। इससे स्टांप  वेंडर और अधिवक्ताओं को लाखों का स्टांप खरीदने के लिये कैश लेकर मुख्यालय  जाना पड़ता है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शीघ्र ही सकलडीहा तहसील में  स्टांप कार्यालय और मुगलसराय नगर में तहसील का संचालन कराने की मांग को  लेकर हंगामा किया। अंत में एसडीएम को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस मौके  पर विरोध जताने वाले सिविल बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह दाढ़ी,  डेमोक्रेटिक बार के संरक्षक सिंह, अध्यक्ष शैलेन्द्र पांडेय कवि,  महामंत्री रामविलास यादव, संदीप यादव, रमाशंकर खरवार, श्रीकांत राजभर,  सुरेश यादव, दुर्गेश सिंह, संजय कुमार सिंह, डीपी सैनी आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed