फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation for Pay

भुगतान के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 16 Feb 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 16 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
agitation for  Pay
बिजली विभाग के अधिकारियों के रवैये से नाराज संविदा कर्मचारियों ने
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित एक्सईएन कार्यालय पर सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान कर्मचारियों ने मानदेय का भुगतान चेक के जरिए करने की मांग की। साथ ही संविदा कर्मियों को परिचय पत्र, ईपीएफ की कटौती व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को दोहराया। कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण संविदा कर्मी समस्याओं का दंश झेल रहे हैं।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एपी श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग के अधिकारी व ठेकेदार संविदा कर्मचारियों के मानदेय में धांधली कर आपस में बंदरबांट कर रहे हैं। इससे गरीब मजदूरों का शोषण हो रहा है।

शिकायतों के बाद भी मजदूरों की आवाज अनसुनी की जा रही है। संविदा कर्मचारियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महामंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शासन द्वारा संविदा कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं से कर्मचारी अछूते हैं। इसके लिए सीधे तौर पर बिजली विभाग के अधिकारी व ठेकेदार जिम्मेदार हैं।

इन समस्याओं को देखते हुए कर्मचारियों को सीधे चेक के माध्यम से भुगतान किया जाए। साथ ही संविदा कर्मचारियों को परिचय पत्र, बीमा ईपीएफ व मेडिकल सुविधा मुहैया कराया जाए। यदि कर्मचारियों की मांगें शीघ्र पूरी नहीं होती है तो हम सभी संघर्ष करने में पीछे नहीं रहेंगे। इस अवसर पर दिनेश कुमार, राजेंद्र सिंह, आरबी यादव, केपी वर्मा, ज्ञानेंद्र प्रसाद शर्मा, हरिद्वार, सुशील, तौफिक खां, राजकुमार, सियाराम, कृष्णा, रमेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed