{"_id":"57a24f994f1c1bf7702ba2cf","slug":"agitation-by-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों ने किया प्रदर्शन
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक से उच्च प्राथमिक कक्षा में पदोन्नति की मांग को लेकर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बीएसए से शासनादेश के अनुसार पदोन्नति की मांग की और इससे संबंधित ज्ञापन बीएसए चंदना राम इकबाल को सौंपा। कहा कि इस पर तत्काल अमल किया जाए।
इस अवसर पर सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के जिन शिक्षकों की सेवा तीन वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनको पदोन्नति कर उच्च प्राथमिक विद्यालय का सहायक अध्यापक बनाया जाए। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के सचिव ने शासनादेश जारी कर तीन वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके शिक्षकों को पदोन्नत करने का आदेश पारित किया है, लेकिन जनपद में उक्त आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने अधिकार के लिए संगठित होने की जरूरत है। संगठित न होने के कारण हमें अधिकार प्राप्त नहीं हो रहे हैं। पदोन्नति में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अड़ंगा लगाया जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर अगर शासनादेश के तहत पदोन्नति नहीं की गई तो शिक्षक सड़क पर उतरेंगे। इस अवसर पर अमित कुमार, हरिश्चंद्र सिंह, दीपक सिंह, मुकेश कुमार, विवेकानन्द दुबे, अनीस, प्रमोद कुमार, गोपाल शरण, दीनदयाल, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।