फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation againnt Authorities

अधिकारियों के न आने पर प्रदर्शन

Wed, 31 Aug 2016 01:27 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 31 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
agitation againnt Authorities
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
 धानापुर ब्लाक के न्याय पंचायत भवन कमालपुर में मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गये और व्यवस्था के विरूद्ध जमकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर लगने वाली जन चौपाल सिर्फ शो-पीस बनकर रह गयी है।
विज्ञापन

मंगलवार को धानापुर ब्लाक के न्याय पंचायत कमालपुर में पंचायत भवन पर जनचौपाल आयोजित की गई थी। जिसमें असवरियां, बहेरी, जमुरखा व कमालपुर गांव के सैकड़ों पुरुष एवं महिलाएं अपनी अपनी समस्याओं के हल के लिए उपस्थित हुए। लेकिन वहां जनपद के किसी बड़े अधिकारी की गैर मौजूदगी के चलते ग्राम पंचायत अधिकारी अभय कुमार सिंह द्वारा समस्या सुने जाने की बात पर ग्रामीण भड़क गये। शाम चार बजे तक जिला स्तीय किसी अधिकारी के न आने पर ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और पंचायत भवन के बाहर खड़ा होकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन विरोधी नारे लगाए। आरोप लगाया कि अधिकारी ग्रामप्रधान, आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत अधिकारी के द्वार हम लोगों का शोषण करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगली जन चौपाल में अधिकारी नहीं आए तो बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान संजय गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, चंद्रशेखर, अरविंद कुमार, सुदामा, इरफान आदि  ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed