फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After twenty-four hours, the body of a young man drowned in Rajdari

गोताखोरों की मदद से चौबीस घंटे बाद मिला राजदरी में डूबे युवक का शव संशोधित

Wed, 21 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
After twenty-four hours, the body of a young man drowned in Rajdari
नौगढ़। राजदरी जल प्रपात में मंगलवार की शाम डूबे युवक का शव चौबीस घंटे बाद 15 गोताखोरों की मदद से निकाला जा सका। बिहार के बक्सर जिले का निवासी युवक रपटे पर नहाते समय डूब गया था। शव निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर जिले के नेहरू नगर निवासी मनोज वर्मा (35) पुत्र देवन सेठ अपने साथियों के साथ कोईलरवा हनुमान मंदिर पर दर्शन पूजन करने आया था। मंगलवार को दर्शन के बाद दस युवक राजदरी जल प्रपात पर पहुंच गए। मंगलवार की शाम सभी चंद्रप्रभा बांध के पानी में स्नान करने लगे। इसी बीच पानी की तेज धारा आने पर मनोज फिसल कर गहरे पानी में चला गया। यह देख उसके साथी चंदन, रितेश ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। मनोज दोस्तों के हाथ से छूटकर 30 फीट की ऊंचाई से गिरते पानी के साथ नीचे गहरे कुंड में जा गिरा और डूब गया। बुधवार की देर शाम नौगढ़ पुलिस ने खुरूहुजा गांव के रहने वाले प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से शव को कुंड से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी नौगढ़ राजकुमार यादव, चौकी इंचार्ज चंद्रप्रभा रामनयन यादव के साथ वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed