फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After the nomination, the candidates got tableau power in publicity

नामांकन के बाद उम्मीदवारों ने प्रचार प्रसार में झांकी ताकत

Fri, 16 Apr 2021 06:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
After the nomination, the candidates got tableau power in publicity
कंदवा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का नामांकन पूरा होने के बाद ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जी जान से जुट गए हैं। कुछ नए तो कुछ पुराने चेहरे एक बार फिर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। बरहनी विकास खंड के 75 ग्राम सभाओं में 26 अप्रैल को मतदान होना है। 75 ग्राम सभाओं में 75 ग्राम प्रधान, 91 बीडीसी और चार जिला पंचायत सदस्य तथा 945 पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। वर्तमान समय में गांवों में चुनावी प्रचार प्रसार का दौर चरम पर है। आचार संहिता और धारा 144 लागू होने के बावजूद गांवों में जुलूस निकाले जा रहे हैं। गांवों में जगह-जगह चुनावी चौपाल सजने लगे हैं। अपना वोट पक्का करने के लिए शाम ढ़लते ही पार्टी का दौर चलने लगता है। लेकिन प्रचार करने वालों में कोरोना का कोई भय नहीं दिख रहा है। प्रचार प्रसार करने वाले और चुनावी दावत में शामिल लोग मास्क और सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं। अब चुनावी पार्टी आने वाले समय में कितना कारगर रही, यह तो भविष्य के गर्त में छुपा है। वहीं प्रत्याशियों के साथ साथ मतदाताओं को अब चुनाव चिन्ह के आवंटन का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed