{"_id":"6248a43bac4c556fac78e7de","slug":"after-the-instructions-of-the-government-the-wheat-crop-is-in-danger-chandauli-news-vns6462986178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन के निर्देश के बाद गेहूं की फसल पर मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन के निर्देश के बाद गेहूं की फसल पर मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन
जनपद के विभिन्न स्कूलों में चल रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को देखते हुए शासन के निर्देश पर बिजली विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती करने के निर्णय को टाल दिया है। वहीं किसान संगठनों ने खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए कटौती की मांग करनी शुरू कर दी है।
प्रतिवर्ष गेहूं की तैयार फसल को शार्ट सर्किट के कारण लगने वाली आग से बचाने के लिए किसान संगठनों की मांग पर सुबह के 10 से शाम के पांच बजे तक बिजली की कटौती की जाती रही है। इस वर्ष भी किसान संगठनों ने बिजली कटौती की मांग शुरू कर दी है लेकिन इस बीच चल रही बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए शासन ने बिजली विभाग को कटौती न किए जाने का निर्देश दिया है। वहीं अब तक जिले में दो स्थानों पर शार्ट सर्किट के कारण लगी आग में 50 बीघे गेहूं की फसल स्वाहा हो चुकी है।
किसान संगठनों की मांग पर प्रतिवर्ष बिजली कटौती की जाती रही है। इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को देखते हुए शासन की ओर से कटौती न करने का निर्देश आया है। निर्देश आने के बाद कटौती न किए जाने का फैसला किया गया है। हालांकि जर्जर हो चुके बिजली के हाईटेंशन तारों के मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। मनोज कुमार पाठक, अधीक्षण अभियंता।