फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After the death of the woman, the husband and the villagers refused to take the dead body

महिला के मौत के बाद पति और ग्रामीणों ने शव उठाने से किया इनकार

Sun, 09 May 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
After the death of the woman, the husband and the villagers refused to take the dead body
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला के मौत के बाद दाह संस्कार तो दूर उसके पति और ग्रामीणों ने शव छूने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सदर थाना प्रभारी ने सीएमओ को पत्र लिखकर पीपीई किट मंगाई। पीपीई किट पहनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को घर से बाहर निकाला और उसे बैग में पैक किया। इसके बाद महिला के पति और ग्रामीणों को समझाकर शव एंबुलेंस से शव को दाह संस्कार के लिए भिजवाया। गांव निवासी जयशंकर उपाध्याय की पत्नी जोशना उपाध्याय (55) गांव में ही छोटी से दुकान खोलकर अपनी आजीविका चलाती थी। पिछले कई दिनों से उसकी तबियत खराब चल रही थी। शनिवार की दोपहर अचानक उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में तरह-तरफ की चर्चाएं होने लगीं। महिला के पति व ग्रामीणों ने महिला की शव को अंतिम संस्कार से मुंह मोड़ लिया। करीब चार घंटों तक महिला का शव लावारिस हालत में घर मे ही पड़ा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे सदर कोतवाल अशोक मिश्रा ने सीएमओ से पीपीई किट की मांग की। फिर पीपीई किट पहने पुलिसकर्मियों ने शव को घर से बाहर निकालकर बैग में पैक किया। उसके बाद पुलिस ने भयभीत महिला के पति और ग्रामीणों को जागरूक किया कि अब शव को छूने से कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद ग्रामीण माने। पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए पैसे देकर महिला के पति और ग्रामीणों की सहायता से शव वाहन से शव को अंतिम संस्कार के लिए भिजवाया। इस दौरान एसआई मनोज पांडेय, मंजेश शंकर द्विवेदी, विवेक त्रिपाठी, सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed