फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After starting the tractor, the spark turned out to be fifty bigha wheat crop ashes

ट्रैक्टर स्टार्ट करने पर निकली चिंगारी ने पचास बीघा गेहूं की फसल राख

Mon, 12 Apr 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
After starting the tractor, the spark turned out to be fifty bigha wheat crop ashes
धानापुर। स्थानीय थाना के सोनहुली गांव में रविवार की दोपहर में ट्रैक्टर स्टार्ट करते समय सेल्फ से निकली चिंगारी से चौदह किसानों की पचास बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जल गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग बुझाई। इससे आस पास के और खेत आग की चपेट में आने से बच गए। आग बुझाने के दौरान कोहणा निवासी डब्लू सिंह आंशिक रूप से झुल गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोनहुली गांव निवासी रमेश सिंह रविवार की दोपहर एक बजे अपने खेत में रैपर से भूसा बनवाने के लिए ट्रैक्टर खड़ा किया था। ड्राईवर ने ट्रैक्टर को स्टार्ट करनें के लिए सेल्फ लिया। ट्रैक्टर स्टार्ट करते ही सेल्फ से चिंगारी निकली और गेहूं के खेत में चली गई। जब तक लोग समझते गेहूं के खेत जलने लगे। गेहूं जलता देख कवलपुरा, तोरवां, सोनहुली, सकरारी और कोहणा गांव के हजारों की संख्या में ग्रामीण लाठी, डंड़ा व अरहर की छर्की हाथों में लेकर सिवान की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण पीट पीट कर आग बुझाने में जुट गए लेकिन तेज हवा की वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कत हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। लगभग चार घंटे के प्रयास से आग बुझी लेकिन तब तक पचास बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। वहीं आग से ट्रैक्टर का टायर भी जल गया। चालक ने कूद कर जान बचाई। इस घटना में रमेश सिंह और सुरेश सिंह का दस-दस बीघा, गामा सिंह, सिद्धनाथ सिंह, रामशरण सिंह और तेजनारायण सिंह का पांच-पांच बीघा तथा नरेन्द्र सिंह, दरोगा सिंह, रमाशंकर यादव का तीन-तीन बीघा जबकि रामचंदर यादव का दो और अभय यादव का एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इस तरह कुल चौदह किसानों की फसल जली है। इस अगलगी में गामा सिंह का दो बसवाड़ी और आधा दर्जन से अधिक फलदार और छायादार पेड़ सहित रिहायशी मड़ई भी आग की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed