फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After Magh Purnima, people are sweating to control the reverse flow.

Chandauli News: माघ पूर्णिमा के बाद पलट प्रवाह को संभालने में छूट रहे पसीने

Fri, 14 Feb 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
After Magh Purnima, people are sweating to control the reverse flow.
पीडीडीयू नगर। माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज में स्नान के बाद पलट प्रवाह को संभालना प्रशासन के लिए कठिन हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्नानार्थियों की संख्या कुछ कम हुई, लेकिन बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को दिन भर लगभग एक लाख स्नानार्थी पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे।
भीड़ को संभालने के लिए बुधवार की रात डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी आदित्य लांग्हे दल बल के साथ स्टेशन पर पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया।
माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज संगम में डुबकी लगाने के बाद लोग लौटने लगे हैं। स्नानार्थियों की वापसी को देखते हुए रेल प्रशासन लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। बावजूद इसके स्टेशन पर भीड़ कम ही नहीं हो रही है।
बुधवार की रात स्थिति यह रही है कि प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों को संभालने में सभी के पसीने छूट गए। यही हाल बृहस्पतिवार की सुबह भी रहा। दोपहर बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई।
विज्ञापन

हालांकि प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों में यात्री भर-भर कर पहुंचते रहे। इसके पूर्व देर रात डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एसपी आदित्य लांग्हे, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज, सीओ पीडीडीयू नगर आशुतोष आदि ने स्टेशन पर पहुंच कर भीड़ की स्थिति काे देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान फुटओवर ब्रिज पर अत्यधिक भीड़ की स्थिति में यात्रियों के आने-जाने के लिए बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर आने वाले भारी यात्री वाहनों की पार्किंग व्यवस्था दक्षिणी प्रवेश द्वार की ओर करने को कहा।

इसके पूर्व बृहस्पतिवार को भीड़ नियंत्रित करने के लिए स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीएसजी एनके मिश्र, एचआई अभिषेक यादव और स्काउट गाइड की टीम लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed