फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After humidity, rain changed the mood of the weather, relief from drop in temperature

Chandauli News: उमस के बाद बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट से राहत

Mon, 06 Jul 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
After humidity, rain changed the mood of the weather, relief from drop in temperature
चहनिया इलाके में बारिश के दौरान सुहाना हुआ मौसम। संवाद
पीडीडीयू नगर/चहनिया। पिछले दो दिनों से जारी उमसभरी चिपचिपी गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार को आखिरकार राहत मिली। जिले के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। हालांकि पीडीडीयू नगर में बारिश मात्र पांच मिनट ही हुई, जिससे उमस का असर पूरी तरह खत्म नहीं हो सका। कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। बारिश से किसानों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

जिले में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद घने बादलों के साथ बारिश शुरू हुई, जिसके साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पिछले 48 घंटों से हवा की धीमी गति और अधिक आर्द्रता के कारण लोग भीषण उमस से परेशान थे। कूलर और पंखे भी बेअसर साबित हो रहे थे, जबकि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था। रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे वातावरण ठंडा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। बच्चों और युवाओं की टोलियां सड़कों और छतों पर बारिश का आनंद लेती नजर आईं। इस बारिश से जहां आम लोगों को राहत मिली, वहीं कृषि कार्यों के लिए भी यह फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि तेज बारिश के कारण कई मुख्य चौराहों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई।

राज्य कृषि एवं मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मॉनसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में चंदौली जिले में भी बारिश का दौर और तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed