फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After hours of effort, the tehsildar got the old woman captured

घंटो की मशक्कत के बाद तहसीलदार ने वृद्ध महिला को दिलाया कब्जा

Tue, 21 Sep 2021 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
After hours of effort, the tehsildar got the old woman captured
पीडीडीयू नगर के लख्मीपुर में अपने आवास के बाहर खड़ी वृद्धा। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोवताली क्षेत्र अंतर्गत लखमीपुर में सोमवार को घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद तहसीलदार ने पुलिस की मदद से एक वृद्ध महिला उसके घर में कब्जा दिला सकें। साथ ही प्रशासन ने वृद्घा को घर से निकालने वाले छोटे बेटे और बहू से घर खाली कराकर उनके सामान उन्हें सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई की पूरे दिन चर्चा होती रही।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र लखमीपुर निवासिनी लालमनि देवी पत्नी स्व. नारायण सिंह को उसके छोटे बेटे प्रमोद व बहू ने घर से निकाल दिया। जबकि वृद्घा जिस मकान में रहती थी, वह उनके पति के नाम पर था। घर से निकाले जाने पर वृद्धा एसडीएम पीडीडीयू नगर से मिलकर गुहार लगाई। एसडीएम सदर ने दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद वृद्ध को घर में कब्जा दिलाने और घर में रहने वालेछोटे बेटे व बहू को घर खाली करने का आदेश दिया। इसके बाद छोटे बेटे प्रमोद एसडीएम न्यायालय से मिले आदेश के खिलाफ जिलाधिकारी चंदौली के यहां अपील की । मामले की सुनवाई के बाद डीएम ने प्रमोद की अपील खारिज करते हुए एसडीएम को आदेश को बहाल रखा। इसके बाद तहसीलदार आनंद कन्नौजिया ने घर खाली करने के लिए संबंधित को नोटिस भेजा। इसके बाद सोमवार को तहसीलदार मुगलसराय कोतवाली पुलिस के सहयोग से वृद्ध को कब्जा दिलाने पहुंचे। यहां वृद्घा के पुत्र प्रमोद ने घर खाली करने से इंकार कर दिया। इस पर प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा। बेटे को बेदखल करने के बाद प्रशासन ने वृद्धा लालमनि देवी को कब्जा दिलाया। इस संबंध में तहसीलदार आनंद कन्नौजिया ने बताया कि लालमनि देवी को कब्जा दिला दिया गया है। वह अपनी बड़ी बहू के साथ रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed