फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After giving birth, the woman ran away leaving the newborn in the toilet of the station, died

Chandauli News: प्रसव के बाद स्टेशन के शौचालय में नवजात को छोड़कर भागी महिला, मौत

Fri, 07 Apr 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
After giving birth, the woman ran away leaving the newborn in the toilet of the station, died
स्थानीय जंक्शन पर बृहस्पतिवार को एक ऐसी घटना घटी जिसने मां की ममता को शर्मसार कर दिया। जंक्शन के सरकुलेटिंग एरिया स्थित शौचालय में प्रसव के बाद महिला नवजात को छोड़कर भाग गई। जब तक लोगों की नजर नवजात पर पड़ती उसकी हालत खराब थी। लोको अस्पताल में ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीडीडीयू जंक्शन के सरकुलेटिंग एरिया स्थित शौचालय में किसी अज्ञात महिला ने एक बच्चे को जन्म देकर फरार हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह लोग गए तो वहां अचेतावस्था में नवजात मिला। यह देख लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने नवजात को लोको अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चा किसका था यह पता नहीं चला। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया की शौचालय में नवजात था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed