{"_id":"68794a4db1d0ad14640aa1c7","slug":"after-five-days-the-pace-of-increase-in-the-water-level-of-ganga-stopped-chandauli-news-c-189-1-svns1012-133853-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पांच दिन बाद थमी गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पांच दिन बाद थमी गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लगातार पांच दिन तक बढ़ने के बाद बृहस्पतिवार को गंगा के जल स्तर में बढ़ाव की रफ्तार थम गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बीते 24 घंटे में गंगा के जल स्तर में 30 सेमी की कमी आई है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे तक गंगा का जल स्तर 68.69 मीटर पर रहा। बुधवार को जल स्तर लगभग 69 मीटर पर था।
जिले के तीन ब्लॉकों की 45 से ज्यादा ग्राम पंचायतें गंगा के तटवर्ती इलाकों में हैं। पिछले कुछ दिन से लगातार गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही थी। बीते एक सप्ताह के दौरान जल स्तर ढाई मीटर तक बढ़ गया। बुधवार को गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु से एक मीटर नीचे रहा। बुधवार की रात से गंगा के जल स्तर में कमी आने लगी। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे तक गंगा के जल ग्रहण क्षेत्रों में 55.4 मिमी बारिश हुई है। इसके बावजूद पिछले 30 घंटे में गंगा के जल स्तर में 30 सेमी तक कमी आ गई। इससे नियामताबाद ब्लाॅक के बहादुरपुर, मवई कला, कुंडा खुर्द, कुंडा कला, सहजौर, रौना गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। चहनिया क्षेत्र में गंगा के तटवर्ती गांव भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, बिसूपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पूरा विजयी, पूरा गणेश, चकरा आदि में गंगा का पानी खेतों तक पानी पहुंच गया है। हालांकि अब पानी स्थिर है।