फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After a dispute with his wife, the young man reached the police station after consuming poison

पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर युवक पहुंचा थाने

Sun, 22 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man reached the police station after consuming poison
थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी संतोष चौबे ने रविवार को पत्नी से विवाद के बाद नशे की हालत में विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह बाइक से थाने पहुंच गये। जहां उन्होंने घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद वहां मौजूद थाना प्रभारी ने उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। शहाबगंज थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी संतोष चौबे का रविवार को उनकी पत्नी से विवाद हो गया। इस दौरान आहत होकर शराब के नशे में संतोष ने विषैला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद वह मोटरसाइकिल से थाने पहुंच गया। जहां उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार से पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। विषाक्त पदार्थ खाने की बात सुनते ही उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने संतोष को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देख प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हीरालाल सिंह ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि संतोष चौबे ने शराब के नशे में पारिवारिक कलह से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया था। संतोष चौबे को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। बताया कि उनकी जेब से विषाक्त पदार्थ से संबंधित एक पैकेट मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed