फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After a dispute in a multi-course program, a young man was stabbed

Chandauli News: बहुभोज कार्यक्रम में विवाद के बाद युवक को मारा चाकू

Wed, 14 Jun 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
After a dispute in a multi-course program, a young man was stabbed
बलुआ थाना के प्रभुपुर ग्राम सभा के सलेमपुर गांव में सोमवार की रात बहू भोज के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक युवक ने रजनीकांत (36) को चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। गांव निवासी लखेंद्र के घर पर बहू भोजथा। भोज में शामिल होने आए दो लोगों से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस पर बड़े बुजुर्गों से समझा बुझाकर दोनों पक्षों को अलग किया। इसी बीच खाना समाप्त होने के बाद जब रजनीकांत वहां से निकला तो किसी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed