{"_id":"5d3f44508ebc3e6d117f2c63","slug":"afim-chandauli-news-vns475446482","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.6 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.6 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर(चंदौली)। राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर से सोमवार की तड़के करीब तीन बजे दो युवको को 3.6 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। बरामद माल की कीमत पौने दो करोड़ आंकी गई है। गिरफ्तार युवक चतरा झारखंड के चतरा निवासी हैं और अफीम चतरा से दिल्ली ले जा रहे थे।
रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी स्टेशन पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। चेकिंग अभियान के तहत सोमवार की भोर में तीन बजे के करीब टीम के सदस्य प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर लोकेशन बाक्स के समीप पहुंचे थे कि दो युवक संदिग्ध हाल में टहलते मिले। जीआरपी को देख कर वे भागने की फिराक में लग गए। जीआरपी कर्मियों ने दोनों को पकड़ कर बैग की तलाशी ली तो उसमें अफीम मिला। दोनों को पकड़ कर थाने लाया गया और यहां अफीम का वजन किया गया तो 3.640 किलो मिला। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: सुबोध कुमार निवासी गिधोर, चतरा झारखंड और पवन कुमार दांगी निवासी दारीयातो चतरा झारखंड बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे अफीम को नई दिल्ली ले जा रहे थे। बरामद माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 1.82 करोड़ रुपये है। गिरफ्तारी टीम ने प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, गिरजाशंकर यादव, बाजा यादव, कैलाश यादव, प्रह्लाद यादव, इंतजार हुसैन, रंगबहादुर गुप्ता, सुधाकर यादव रहे। निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि दोनों लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। पूछताछ में दोनों कई लोगों के नाम लिए हैं। इसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ की जाएगी।