फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocates demanded from DM for permanent building of Tehsil

अधिवक्ताओं ने डीएम से की तहसील के स्थायी भवन की मांग

Sun, 05 Jun 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Advocates demanded from DM for permanent building of Tehsil
पीडीडीयू नगर। आम जन की समस्याओं को सुनकर उसके त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस जिले में फिसड्डी साबित हो रहा है। शनिवार को जिले की पांचों तहसीलों में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 383 प्रार्थना पत्र आये। जिसमें से सिर्फ 54 का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। चिलचिलाती धूप में बिना समाधान के तहसीलों से लौटे फरियादियों में मायूसी रही।
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार पीडीडीयू नगर तहसील सभागार में जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान का आयोजन हुआ। इसमें कुल 106 प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमें 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान मुगलसराय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह व महामंत्री प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील सभागार में पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी को पीडीडीयू नगर तहसील के स्थायी भवन की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील का स्थायी भवन न होने के कारण अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने जल्द ही स्थाई तहसील भवन के लिए जमीन अधिग्रहण किए जाने का आश्वासन दिया। पत्रक सौंपने वालों में स्वामीनाथ पाठक, फिरोज अहमद, संतोष श्रीवास्तव, देवीदयाल गुप्ता शामिल रहे। वहीं बसनी गांव के ग्रामीण ने लेखपाल पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से उसके स्थानांतरण की मांग की। इस मौके पर एडिशनल एसपी चिरंजीवी मुखर्जी, एसडीएम मनोज कुमार पाठक, बीडीओ ज्वाला प्रसाद, तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार सुनील कुमार रहे।
विज्ञापन

सकलडीहा। तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 125 प्रार्थना पत्रों में सिर्फ 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम के निर्देश के बावजूद कई ब्लॉक सचिवों के अनुपस्थित होने पर उन्होंने नाराजगी जतायी। एसडीएम ने पिछले समाधान दिवस के दो दर्जन से अधिक लम्बित शिकायतों को लेकर नाराजगी जतायी। इस मौके पर एसडीएम अजय मिश्रा, तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा, बीडीओ अरूण पांडेय, एसडीओ विद्युत सुशील कुमार, सीडीपीओ अवधेश सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस 56 प्रार्थना पत्र आये। जिसमें 19 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर सदर एसडीएम अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार सीडीओ अजितेंद्र नारायण की मौजूदगी में शनिवार को तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 50 प्रार्थना पत्र आये। जिसमें से सिर्फ चार का ही निस्तारण हो पाया।

चकिया। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं से संबंधित 46 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से दो प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में सिंचाई, विद्युत, पेंशन, पेयजल, थाना, राजस्व से संबंधित प्रार्थना पत्रों आये। इस दौरान तहसीलदार आलोक कुमार, विद्युत उपखंड अधिकारी अनिल सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed