फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocates agitation

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2015 01:35 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Advocates agitation
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त
विज्ञापन
तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में सदर कचहरी में धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान वकीलों ने जिला मुख्यालय भवन निर्माण में तेजी लाने समेत सदर कचहरी परिसर में व्याप्त दुश्वारियों को दूर करने की मांग की और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सदर कचहरी परिसर की समुचित साफ-सफाई नहीं होने से अधिवक्ताओं व वादकारियों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पेजयल व्यवस्था नहीं होने के कारण गर्मी के मौसम में अधिवक्ताओं और जनता का हाल बेहाल हो जाता है। वाहन स्टैंड नहीं होने के कारण वाहनों के खड़ा करने में तमाम तरह की दिक्कतें आती हैं।

अधिवक्ता व वादकारी अपने वाहनों को सड़क किनारे और कचहरी परिसर में इधर-उधर खड़ा करने को मजबूर हैं। जिससे अक्सर आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए कई बार अधिवक्ताओं ने आवाज बुलंद की, लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया।

 कहा कि खतौनी दाखिल खारिज तथा वरासत के मामलों को तत्काल निस्तारित किया जाए। जिला मुख्यालय भवन का निर्माण धीमी गति से हो रहा है। जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय भवन के निर्माण में गति देने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

जानकारी होते ही तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुना। कहा, समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर रणधीर सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मुरलीधर सिंह, जितेंद्र सिंह, राकेश रत्न तिवारी, अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed