फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ADO suspended, BDO removed from post

सामूहिक विवाह मामले में एडीओ निलंबित, बीडीओ को पद से हटाया

Sun, 18 Sep 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ADO suspended, BDO removed from post
चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थियों की तरफ से हस्ताक्षर कराकर उपहार में पायल, बिछिया न दिए जाने की शिकायत जांच के बाद सही पाई गई। जिसपर डीएम ने सदर ब्लाक के प्रभारी एडीओ समाज कल्याण अरूण कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं शिथिल पर्यवेक्षण के चलते बीडीओ तारकेश्वर तिवारी को पद से हटाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से विभागीय कर्मियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक परिसर 10 जून को विधायक रमेश जायसवाल, डीएम संजीव सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 98 जोड़ों की शादी हुई थी। शादी होने के बाद लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती कर दी गई। विभिन्न गांवों की लाभार्थियों ने डीएम संजीव सिंह से मिलकर शिकायत की। अधिकारियों पर पायल और बिछिया सहित अन्य सामान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम अजय मिश्रा और समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य से प्रकरण की जांच कराई।
विज्ञापन

उप निदेशक समाज कल्याण कन्हैया गुप्ता ने लाभार्थियों का बयान दर्ज किया। साथ ही रिपोर्ट डायरेक्टर समाज कल्याण को प्रेषित किया था। जांच में आरोप सही पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी एडीओ समाज कल्याण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं कार्य में घोर लापरवाही के कारण बीडीओ तारकेश्वर तिवारी को पद से हटा दिया गया। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया। उनके स्थान पर अब सतीशचंद्र त्रिपाठी को खंड विकास अधिकारी पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed