फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ADO Panchayat will be responsible if dirt is found in villages: Arun Jaiswal

गांवों में मिली गंदगी तो एडीओ पंचायत होंगे जिम्मेदार: अरूण जायसवाल

Fri, 29 Oct 2021 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat will be responsible if dirt is found in villages: Arun Jaiswal
चहनियां। धनतेरस, दीपावली, व डाला छठ पर्व पर विकासखंड क्षेत्र के किसी भी गांव में गंदगी मिलने पर एडीओ पंचायत जिम्मेदार होंगे। वहीं गांवों में मानक के विपरीत कार्य होने पर इसकी जिम्मेेदारी जेई की होगी। यह बातें शुक्रवार को चहनिया विकासखंड के प्रमुख अरूण जाससवाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। वहीं ब्लॉक परिसर में नवनिर्माण कार्य को देखकर जेई को कड़ी फटकार लगाई व पुन: मानक के अनुसार कार्य कराने का निर्देश दिया। ब्लॉक प्रमुख के इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि चहनियां विकास खंड में 91 ग्राम सभा है और गांवों में 226 सफाईकर्मी नियुक्त हैं, इसके बाउजूद आये दिन यह देखने को मिलता है कि गांवों में साफ-सफाई नही हो पाती है। सफाईकर्मी कभी कभार गांवों में जाकर कोरम पूर्ती करके वापस चले आते हैं। कहा कि आये दिन ऐसी सूचना मिलती रहती है कि गांवों में सफाईकर्मी द्वारा सफाई का कार्य नही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी व सम्बंधित अधिकारी अपनी आदत से बाज नही आये तो उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed