{"_id":"5ebd79148ebc3e90850180c8","slug":"administration-s-close-watch-on-outsiders-chandauli-news-vns52492536","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरियों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरियों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर
Thu, 14 May 2020 10:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंदौली जनपद में प्रवासियों को आने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोग जैसे-तैसे अपने नगर, कस्बे व गांव तक पहुंचे। इस दौरान उन्हें अपने घर लौटने से पहले अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उन्हें 14 दिनों के होम क्वारंटीन की सलाह दी गयी।
पुलिस ने घरों तक पहुंचकर उनकी मौजूदगी की तसदीक की। साथ ही परिजनों को चेताया कि यदि होम क्वारंटीन के नियमों को तोड़ा तो केस दर्ज कराया जाएगा। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को नगर के अलग-अलग वार्डों में प्रवासी पहुंचे तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
कस्बा इंचार्ज मनोज पांडेय हमराहियों संग उनके आवास पर पहुंचे और होम क्वारंटीन की नोटिस चस्पा की। साथ ही मेडिकल जांच के बाबत पूछताछ किया। कहा कि परिवार के लोग 14 दिनों तक एक दूसरे से दूरी बनाकर रहेंगे। सरकार की सलाह व निर्देशों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
उधर, आसपास के लोगों से संक्षिप्त बैठक कर मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रवासियों के बाहर निकलने पर पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया। साथ ही यह भी कहा कि यह सभी अपने हैं इनके साथ अछूत जैसा आचरण न करें। लेकिन यह सुनिश्चित करें कि जो लोग बाहर से आए हैं वह 14 दिनों तक अपने घर में अलग-थलग रहें, ताकि संक्रमण फैलने की गुंजाइश समाप्त हो जाए। बताया कि पांच दिनों बाद पुन: इनकी जांच कराई जाएगी।