सकलडीहा। कस्बा में 18 लाख की लागत से तीन भाग में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। नाला निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण को सोमवार को तहसील प्रशासन के निर्देश पर जेसीबी लगाकर हटवाया गया। इस दौरान दुकानों के सामने कब्जा कर बनाए गए दर्जनों चबूतरों को ढहा दिया गया।
कस्बा से तहसील मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर सीओ, डायट और तहसील के अधिकारी और कर्मचारी परेशान थे। एसडीएम विजय नारायण सिंह की पहल के बाद डीएम के निर्देश पर नाला निर्माण शुरू हो गया। इंटर कॉलेज से सम्मे माता मदिर मार्ग, दुर्गा मंदिर से तहसील मुख्यालय और सीओ कार्यालय से बालिका इंटर कॉलेज तक नालों का निर्माण होना है। निर्माण के दौरान रास्ते में आए दुकानदारों के कब्जे को तहसील प्रशासन के निर्देश पर ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर हटवा दिया। इससे आक्रोशित दुकानदारों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमाने ढ़ंग से चबूतरों को तोड़वा रहा है। इससे नाला टेढ़ा और संकरा हो जाएगा और साफ-सफाई में भी दिक्कत होगी। एसडीएम ने बताया कि नाला निर्माण में बाधक बनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।