फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Administration first warned : Pankaj

प्रशासन पहले चेतता तो नहीं जातीं जानें : पंकज महाराज

Mon, 17 Oct 2016 01:48 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 17 Oct 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Administration first warned : Pankaj
सत्संग के दूसरे दिन भंडारे में प्रसाद चखते लोग।
सदाचार, मद्यनिषेध जन जागरण यात्रा के दौरान राजघाट पुल पर हुई भगदड़ के लिए पंकज बाबा ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हादसे के बाद प्रशासन ने यातायात काबू में करने के लिए व्यवस्था की, उस तरह शनिवार को भी इंतजाम किए गए होते तो ऐसी दुखद घटना का सामना न करना पड़ता।
विज्ञापन

प्रवचन के बाद पत्रकारों ने जब पंकज बाबा से पूछा कि तीन हजार लोगों के आने की अनुमति आपने ली थी, तो चार लाख की भीड़ कैसे आ गई? इस पर उनका कहना था कि इतने भक्त आ जाएंगे, ऐसी कल्पना मैंने भी नहीं की थी। इसके लिए मैं क्या कर सकता हूं। मैं किसी को रोक तो सकता नहीं। जो भाई-बहन अपने गुरु के लिए प्राण त्याग दिए उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी। हमारी संवेदना उनके साथ है। पंकज बाबा ने कहा कि अभी चार लाख लोग आए हैं , उम्मीद है आने वाले दिनों में चार करोड़ तक यह संख्या पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

पंकज बाबा ने राजघाट पुल पर हुए हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृत लोगों को शहीद करार दिया। उन्होंने कहा कि घटना प्रशासन की लापरवाही से हुई है।  पंकज बाबा ने कहा कि मैं इन अनुयायियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। कहा कि बाबा जय गुरुदेव ने शाकाहार, सदाचार और मद्य निषेध के प्रचार प्रसार के लिए काफी प्रयास किया। प्रचार और प्रभावी बनाने के लिए लोगों को अपने जिले में काम करना चाहिए। कहा कि जैसा अन्न हम खाते हैं वैसा ही मन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed