{"_id":"5e3f0c3b8ebc3ee5a85f4791","slug":"administration-busy-in-preparing-for-cm-s-arrival-chandauli-news-vns509667841","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
पड़ाव। स्थानीय चौराहे के समीप गन्ना शोध संस्थान की भूमि पर बन रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक के लोकार्पण की तैयारी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि 16 फरवरी को वाराणसी आने पर प्रधानमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे। इससे पहले तैयारियों का जायजा लेने 10 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ के आने भी संभावना है। इसे लेकर चंदौली और वाराणसी जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई है। शनिवार को एक हजार से अधिक सफाईकर्मी लगाकर राजघाट पुल से पड़ाव चौराहे और प्रतिमा स्थल तक दिनभर सफाई का कार्य चलता रहा।
पड़ाव चौराहे पर 39.75 करोड़ की लागत से करीब 3.67 हेक्टेयर में वीडीए पंडित दीन दयाल की प्रतिमा लगाने और संग्रहालय बनाने का कार्य हो रहा है। काम भी लगभग अंतिम चरण में है। इसी के साथ लोकार्पण की तैयारी भी तेज हो गई है। शनिवार को वाराणसी सदर एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव ने पड़ाव चौराहे के साथ-साथ बन रहे हेलीपैड स्थल तक सफाई की गई और मार्ग के किनारे बने हुए झोपड़पट्टी व दुकानों के टिनशेड को हटाने का निर्देश दिया गया। सफाई के बाद वहां काफी साफ सुथरा दिखने लगा। इस मौके पर एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव रामनगर थाना अध्यक्ष नरेश कुमार सिंह मुगलसराय थाना अध्यक्ष शिवानंद मिश्रा लेखपाल सलमान खान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पड़ाव पर बन रहे पंडित दीनदयाल संग्रहालय/स्मारक का लोकार्पण होने से पहले 10 फरवरी को निरीक्षण के लिए आ रहे सीएम के संभावित दौरे के मद्देनजर अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। अवधूत भगवान राम समाधि स्थल सूजाबाद गांव से सटे सेना की जमीन पर हैलीपेड के निर्माण का कार्य व साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल की प्रतिमा स्थापना के अलावा इंटरप्रिटेशन वॉल पर पत्थर लगाना, ओपेन एयर थियेटर, मेडिटेशन सेंटर, पॉथ-वे, लॉन, वाटर चैनल, कुंड, फव्वारा, पानी फिलटरेशन यूनिट, एचटी पैनल रूम, गार्ड रूम व बाउंड्रीवाल, सैंड स्टोन आदि का निर्माण होना है। पहले सिविल, हॉर्टिकल्चर, मूर्ति स्थापना व दिवार पर नक्कासी के लिए अलग-अलग चार कंपनियां क्रेजी पैटर्न पर काम कर रही हैं।