फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Adamchini will again become the pride of Chandauli, area increased by 25 acres, 50 farmers joined

Chandauli News: आदमचीनी फिर बनेगी चंदौली की शान, 25 एकड़ बढ़ा रकबा, जुड़े 50 किसान

Wed, 01 Nov 2023 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Adamchini will again become the pride of Chandauli, area increased by 25 acres, 50 farmers joined
पीडीडीयू नगर। अपनी खुशबू और अन्य खूबियों से पहचाने जाने वाले आदमचीनी चावल की खेती की ओर जिले के किसानों का रुझान बढ़ा है। जीआई पेटेंट होने के बाद इस वर्ष करीब 30 एकड़ खेत में किसानों ने इस धान की खेती की है। यह पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब 25 एकड़ ज्यादा है। इन दिनों खेतों में इसकी फसल लहलहा रही है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो अच्छी उपज होगी। जिले में आदमचीनी चावल को जीआई (भौगोलिक संकेत) पेटेंट मिल जाने से किसान उत्साहित हैं। हालांकि पिछले वर्ष जिले में करीब पांच एकड़ में ही किसानों ने धान की इस प्रजाति की खेती की थी लेकिन उपज अच्छी होने और चावल का अच्छा मूल्य मिलने से इस वर्ष किसानों का रुझान इस ओर गया है। दरअसल जिले का यह पहला उत्पाद है, जिसे जीआई पेटेंट मिला है। नाबार्ड और राज्य सरकार के सहयोग से प्रदेश के 11 उत्पादों को इस वर्ष जीआई पेटेंट प्राप्त हुआ है। इसमें चंदौली का आदमचीनी चावल (715) भी शामिल है। नाबार्ड के सहयोग से कोविड के कठिन समय में प्रदेश के 20 उत्पादों का जीआई आवेदन किया गया था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उत्पादों को जीआई टैग मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed