फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action will be taken on negligence- DM

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई-डीएम

Thu, 02 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence- DM
पीडीडीयू नगर। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आइजीआरएस पोर्टल के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा मुख्यमंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण एवं गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा की जाती है। आईजीआरएस पोर्टल और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों पर महज औपचारिकता के तहत निस्तारण न करें, बल्कि उसे गंभीरता से लेकर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के मुताबिक निस्तारण करें। शिकायतकर्ता से फोन पर भी संपर्क करें जो अधिकारी शिकायतों के प्रति गंभीर नहीं है और शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में जा रही हैं ऐसे अधिकारियों को दण्डित किया जाएगा। शिकायत के निस्तारण संबंधित फाइल भी कार्यालय में होनी चाहिए एक शिकायतकर्ता की बार-बार शिकायत आती है उसका समाधान नहीं होता है तो ऐसे अधिकारियों को भी चिन्हित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यालय में 10 बजे से 11 बजे तक उपस्थित रहे और जनसुनवाई करें। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, उपजिलाधिकारी सदर, पीडीडीयू नगर, सकलडीहा, समस्त तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, कृषि उप निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय, ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed