{"_id":"6574bd2b71659aeb4b0476d7","slug":"action-will-be-taken-if-there-is-negligence-in-lump-sum-settlement-scheme-shambhu-kumar-chandauli-news-c-189-1-svns1011-7041-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकमुश्त समाधान योजना में लापरवाही होने पर होगी कार्रवाई: शंभू कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकमुश्त समाधान योजना में लापरवाही होने पर होगी कार्रवाई: शंभू कुमार
विज्ञापन
सकलडीहा। पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने शनिवार को स्थानीय बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एकमुश्त समाधान योजना की प्रगति की जानकारी ली। चेताया कि लापरवाही बरतने वालों के प्रति कार्रवाई की जाएगी।
एमडी ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एकमुश्त समाधान योजना चला रही है। इसके तहत सभी तरह के बिजली उपभोक्ताओं को 15 दिसंबर तक अधिक छूट का लाभ दिया जाएगा। इसमें किसान, घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक कनेक्शन शामिल हैं। कहा कि 15 दिसंबर के बाद छूट की राशि कम कर दी जाएगी। इसलिए उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र के काउंटर या सहज जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गांवों में भी कैंप लगाकर योजना का लाभ देने को कहा। इसके साथ ही ग्रामीण और तहसील मुख्यालय पर रोस्टर के अनुसार समय से बिजली आपूर्ति कराने व अनावश्यक विद्युत कटौती पर रोक लगाने को भी कहा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता राजन कुमार, सहायक अभियंता संजय कुमार, जेई मनीष कुमार, निरंजन पटेल, सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी रहे।