फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action will be taken if the procession is taken

जुलूस निकाला तो होगी कार्रवाई

Wed, 05 Aug 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the procession is taken
पीडीडीयू नगर। पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन को लेकर जनपद के कई थानों में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही जुलूस आदि निकालने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली में एसडीएम सीपू गिरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सभी धर्म के लोगों ने शिरकत की। एसडीएम ने कहा कि पांच अगस्त को सभी लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की सहायता करें। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को जुलूस निकालने व सभा न करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीओ कुंवर प्रभात सिंह, कोतवाल शिवानंद मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

चहनिया संवाददाता के अनुसार, बलुआ थाना अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर यादव ने स्थानीय बाजार स्थित शिव मंदिर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। बताया कि भूमिपूजन को लेकर जनपद में धारा 144 लगा दी गई है। भीड़ एकत्रित करने या जुलूस निकालने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करने की मनाही है। इस मौके पर भानु यादव, सहिद्वार यादव, उमेश गुप्ता, गुलाब साहू, बिरजू अग्रहरी, रामविलास गुप्ता,प्रभुनारायण गुप्ता, शुभम चौहान अरुण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंदवा संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के चिरईगांव, रामपुर और बरहनी में शांति समिति की बैठक प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि लोग जाति व धर्म से ऊपर उठकर आपस में मिल कर रहें। शांति भंग करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस मौके पर रामपुर चौकी इंचार्ज सुग्रीव गुप्ता, सुमंत सिंह अन्ना, महेश्वर सिंह, भगवती त्रिपाठी, वीरेंद्र कन्नौजिया मौजूद रहे।

इलिया संवाददाता के अनुसार, स्थानीय थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। सीओ ने कहा कि सभी लोग अपने घरों में रहकर खुशी मनाएं। घर के बाहर आतिशबाजी करते या दीपक जलाते किसी को पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी, एसआई सुभाष यादव, चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन, रोहित यादव, शमीम मौलाना, इकबाल अहमद, फारुख सिद्दीकी, अब्दुल हमीद, नसरुल्ला, सद्दाम खान, सफीउल्ला, खालिद, जलालुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed