फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action will be taken for selling fruits and vegetables without license

बिना लाईसेंस नगर में फल-सब्जी बेचने पर होगी कार्रवाई

Thu, 28 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken for selling fruits and vegetables without license
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र ने बुधवार को नगर स्थित फल- सब्जी मंडी में पहुंचकर विक्रताओं के पंजीकरण संबंधित कागजों की जांच की। इस दौरान उन्होंने फल- सब्जी विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी दी साथ ही योजना के तहत ऋण लेने में आ रही परेशानी को सुना। उन्होंने चेताया कि नगर पालिका में पंजीकरण कराये बिना शहर में कोई भी व्यक्ति फल-सब्जी नहीं बेच पायेगा। इसके अलावा उन्होंने स्वनिधि के लाभार्थियों को डिजीटल पेमेंट के क्यूआर कोड दुकानों पर रखने को कहा।
विज्ञापन

नगर में फल- सब्जी विक्रेताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसमें कई लोग बाहर से आकर भी सब्जी व फल बेचने लग रहे है। ऐसे में क्षेत्र में फल व सब्जी का व्यवसाय करने वालों संख्या का सही अंदाजा विभाग को नहीं लग पा रहा है। बुधवार को ईओ कृष्ण चंद्र, डूडा विभाग के परियोजना निदेशक के साथ नगर के नई सट्टी स्थित फल- सब्जी मंडी में पहुंचे। जहां उन्होंने विक्रेताओं से वार्ता की। इस दौरान कई विक्रताओं के पंजीयन संबंधित कागजों को देखा। इसके बाद उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही पीएम स्वनिधि योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने विक्रताओं को लोन के लिए प्रेरित किया। इसके साथ इसके लाभ के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान ईओ ने चेताया कि जिन भी फल- सब्जी विक्रेता का पंजीयन नगर पालिका में नहीं वो नगर क्षेत्र में न तो दुकान लगा सकेंगे और न ही ठेले पर फल-सब्जी बेच सकेंगे। बिना पंजीयन के शहर में फल-सब्जी बेचने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed